ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में हैबोवाल के लक्ष्मी नगर में गैस का रिसाव होने से गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया | ब्लास्ट के कारण घर की छत भी गिर गई | साथ ही 3 लोग भी घायल हो गई जिन्हे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया | जानकारी के मुताबिक सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था जैसी ही बिजली का स्विच ऑन किया गया सिलेंडर में धमाका हो गया | लुधियाना के ताजपुर रोड पर एमएस नगर में हाई वोल्टेज की तारों टूटने से लोगों के घरों में ब्लास्ट हुआ जिस से बाहर लगे मीटर स्विच बोर्ड पंखे, वाशिंग मशीन फ्रिज टीवी जल गए |
