India Coastal Storm Impact:
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान दितवाह भारत की तरफ बढ़ रहा है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तूफान भारत के तटिय इलाकों से टकरा सकता है. इसलिए तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.
भारत में कहां होगा दितवाह का असर-
IMD के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान श्रीलंका के बट्टिकलोआ शहर से करीब 90 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पोट्टुविल शहर में एक्टिव हुआ है. तूफान केंद्र से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. आइएमडी के अनुसार, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों से भी टकरा सकता है.
पूरा पुदुचेरी तूफान की चपेट में रहेगा, वहीं तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, विल्लुपुरम में तूफानी हवाओं को साथ भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तिरुपति में भी तूफानी हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश होने की आशंका है.
समुद्र में उठ सकती है 16 फीट ऊंची लहरें-
30 नवंबर की सुबह लैंडफॉल के दौरान समुद्र में करीब 16 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है. लैंडफॉल से पहले 28 और 29 नवंबर को तीनों राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिं घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 100 से 150 मिलीमीटर बारिश हो सकती है. वहीं 30 नवंबर को लैंडफॉल के बाद हवाओं की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर हो सकती है और 200 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है.



