Delhi CSC Meeting:
ईरान में अमेरिका और इसराइल के हमलों के बाद भारत ने रविवार देर शाम कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. सीसीए की बैठक में पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही समिति ने क्षेत्र में बड़ी भारतीय प्रवासी आबादी की (Delhi CSC Meeting) सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.
ज़रूरी और संभव कदम उठाने के निर्देश-
भारतीय यात्रियों को हो रही परेशानियों, परीक्षा देने वाले छात्रों की समस्याओं और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रभाव का भी इस बैठक में जायज़ा लिया गया.सीसीएस ने भारतीय यात्रियों और परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को होने वाली दिक्कतों की समीक्षा की.सीसीएस ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए ज़रूरी और संभव कदम उठाएं. बैठक में संघर्ष को जल्द से जल्द रोकने और संवाद और कूटनीति को फिर से शुरू करने की ज़रूरतों पर भी ज़ोर दिया गया.
Delhi CSC Meeting, प्रवासी भारतीय की सुरक्षा की चिंता-
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सीसीएस की बैठक पश्चिम एशिया में बन रहे हालात की समीक्षा करने के लिए हुई, और उन्हें 28 फरवरी को ईरान में हवाई हमलों और उसके बाद कई खाड़ी देशों में ईरानी हमलों सहित मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि सीसीएस ने इस इलाके में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई.
सीसीएस ने इस क्षेत्र में आने-जाने वाले भारतीय यात्रियों और पूर्व निर्धारित परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को होने वाली मुश्किलों के साथ-साथ क्षेत्री की सुरक्षा और आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों पर इसके बड़े प्रभाव की भी समीक्षा की. बयान में कहा गया, “CCS ने सभी संबंधित विभागों को इन घटनाओं से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए जरूरी और संभव कदम उठाने का निर्देश दिया. इसमें दुश्मनी को जल्द खत्म करने और बातचीत और कूटनीति पर लौटने की अहमियत पर जोर दिया गया.”
अन्य ख़बरें जानें-
T20 World Cup Ind vs WI: भारत सेमीफाइनल में, सुपर-8 मैच में पांच विकेट



