Una Shivartari Celebration:
हिमाचल के ऊना जिला में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही श्रद्धा आस्था और धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऊना जिला के शिवालयों में सुबह अमृतकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। शिवरात्रि के अवसर पर ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला कलां के प्राचीन महादेव मंदिर जहाँ रातभर भजन कीर्तन हुआ। चार पहर की पूजा के बाद सुबह 3 बजे ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
श्रद्धालुओं ने प्राचीन महादेव मंदिर में स्वंयभू प्रकट शिवलिंग का जलाभिषेक किया और भगवान् भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचीन महादेव मंदिर में 81 फ़ीट ऊँची भगवान शिव की प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
बम भोले के जयकारों की गूंज-
शिवरात्रि के पर्व पर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। जिला में स्थित नौ ऐतिहासिक शिव मंदिरों में गुरु द्रोणाचार्य की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध गगरेट के शिवबाड़ी, बाबा गरीब नाथ मंदिर कोलका, चताड़ा में बनौड़े महादेव व अद्र्धनारीश्वर, तलमेहड़ा स्थित सदाशिव ध्यूंसर महादेव, बडूही में नीलकंठ महादेव, बंगाणा के चौमुखा महादेव, अरलू के सांडा महादेव और भगवान् शिव की 81 फ़ीट ऊँची प्रतिमा वाले महादेव मंदिर कोटला कलां में सुबह भौर फूटने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगना शुरू हो गई थी।
हिमाचल के बाहर से भी आए श्राद्धालु-
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते प्राचीन महादेव मंदिर कोटला कलां में रातभर भजन कीर्तन के साथ चार पहर की पूजा आरंभ हुई वहीँ सुबह अमृतकाल में ही मंदिर पहुँच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की। इस पौराणिक मंदिर में हिमाचल ही नहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आये श्रद्धालु भी नतमस्तक हुए। ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी श्रद्धालु सच्चे मन से मनोकामना माँगता है भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते है।
अन्य ख़बरें जानें-
ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ‘ਚ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਚੋਰ ਦਾ ਤਾਂਡਵ, ਤਸੱਲੀ ਨਾਲ ਫਰੋਲਿਆ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਕਮਰਾ, ਨਕਦੀ ਤੇ ਸਾਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ



