हथियार के बल पर व्यापारी से 30 हजार लूट अपराधी फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अमृतसर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वो जब चाहे आपराधिक वारदात को अंजाम देने से नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अमृतसर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वो जब चाहे आपराधिक वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते। इस बार हथियारबंद अपराधी व्यापारी से नगदी लूटकर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुनी चंद निवासी व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह दुकान पर बैठकर हिसाब-किताब कर रहा था। इसी दौरान हथियारबंद दो युवक अंदर आए और पिस्तौल तान दी। वो कुछ समझ पाते, तब तक उनसे 30 हजार रूपये लूटकर दोनों फरार हो गए।

पुलिस को मिली शिकायत के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोपहर तीन बजे व्यापारी दुकान में कंप्यूटर पर काम कर रहा था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और स्विफ्ट कार से फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। दूसरी तरफ दिन के उजाले में लूटकांड की इस घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *