पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्डी कौर सिंह की हालत नाजुक, अस्पताल में दाखिल!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संगरूर के दिड़बा क्षेत्र के रहने वाले पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड हासिल कर चुके पंजाब के बॉक्सर कौर सिंह की हालत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : संगरूर के दिड़बा क्षेत्र के रहने वाले पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड हासिल कर चुके पंजाब के बॉक्सर कौर सिंह की हालत एक बार फिर नाजुक है। लंबे समय से पीठ में समस्या के चलते उन्हें बार-बार इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल होना पड़ रहा है। कौर सिंह की शिकायत है कि लंबे समय से ऐलान की गई सहायता राशि उनको मिल चुकी है। लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से दोबारा उन्हे सहायता राशि नहीं दी गई। बॉक्सर कौर सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से सहायता राशि की मांग की।

कौर सिंह से मुलाकात करने पहुंचे विधायक

कौर सिंह के अस्पताल में दाखिल होने की जानकारी मिलने पर दिड़बा से विधायक हरपाल सिंह चीमा उनका हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान विधायक ने भी केंद्र और पंजाब सरकार के रवैए पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मांग किया कि जिस तरह की समस्या से कौर जूझ रहे हैं, उसके समुचित इलाज के लिए उन्हें किसी बड़े अस्पताल में शिफ्ट करने की जरूरत है। कौर सिंह को अच्छा इलाज मुहैया कराना चाहिए क्योंकि वो पंजाब की ही नहीं बल्कि देश की शान बढ़ाने वाले एक सितारा है।

लिविंग इंडिया न्यूज के संवाददाता सुमित जोशी ने कौर सिंह से बातचीत की जिसमें साफ पता लगा कि केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें उचित सम्मान तक नहीं मिला है।

दरअसल, यह राज्य और देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की बदनसीबी ही रही है कि उनकी मेहनत के बावजूद उन्हें उचित सम्मान नहीं मिलता है। ऐसे में समझा जा सकता है कि देश के लिए नाम कमाने वाले खिलाड़ियों की स्थिति क्या है। उन्हें वाजिब हक के लिए भी दर-दर की ठोकर खाने पड़ती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *