प्रदेश में नहीं थम रहा अपराध, बढ़ती ही जा रही वारदातें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। कैथल में थाना शहर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सात लाख…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। कैथल में थाना शहर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सात लाख रुपये की नगदी तथा गाड़ी की लूट करने की वारदात का खुलासा करते हुए सीआईए वन कैथल पुलिस द्वारा पांच आरोपी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

crime

जिनके बारे में कैथल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र विज ने सीआईए वन परिसर में प्रेस वार्ता कर इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि कैथल सिटी थाना में 2 फरवरी की रात्रि करीब पौने 11 बजे के आसपास एक कार व 7 लाख रुपये की नकदी की लूट की  सूचना पुलिस को मिली थी। सारी लूट का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता का दोस्त और उसका ड्राइवर को बताया। क्योंकि शिकायतकर्ता (विशाल) के दोस्त (अशोक) और उसके ड्राइवर (गौरव) को उसके आने जाने की पूरी जानकारी होती थी ओर उन्हें पता होता था कि विशाल के पास पैसा होता है।

इसी के चलते शिकायतकर्ता के दोस्त अशोक ने अपने ड्राइवर गौरव के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची। दोनों ने कुछ और व्यक्तियों को अपने साथ इस साजिश में शामिल किया। अशोक गाड़ी में से इन्फॉर्मेशन अपने साथियों को दे रहा था जिसके चलते उसके साथियों ने गाड़ी  और 7 लाख रुपये की लूट की। लेकिन शिकायतकर्ता को इसके बारे में सूचना नही थी क्योंकि उसका दोस्त अशोक ही इस लूट को करवा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल सभी पांचो व्यक्तियों को काबू कर लिया गया है। उनके पास से 7 लाख रुपये ओर गाड़ी भी बरामद कर ली गयी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *