क्रिकेटर मोहम्मद शमी को खानी पड़ सकती है जेल की हवा, अरेस्ट वारंट जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूज: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी एक बार फिर विवादों से घिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूज: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। पश्चिम बंगाल के अलीपुर कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने 2018 में मोहम्मद शमी पर मारपीट करने, रेप और हत्या की कोशिश करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे और केस दर्ज करवाया था।

अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी और उनके भाई हासिद को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने को भी कहा है। फिलहाल मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वेस्ट इंडीज दौरे पर हैं। कोलकाता पुलिस ने हसीन जहां की शिकायत के बाद मोहम्मद शमी पर आईपीसी की सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *