गायों के लिए गौशाला नहीं कब्रिस्तान, गायों को नसीब नहीं हरा चारा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोलन की विवादित गौशाला का मीडिया ने जब असली चेहरा प्रदेश सरकार को दिखाया तो पशुपालन मंत्री ने इस पर तुरंत जांच…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोलन की विवादित गौशाला का मीडिया ने जब असली चेहरा प्रदेश सरकार को दिखाया तो पशुपालन मंत्री ने इस पर तुरंत जांच बिठा दी और सोलन से पशुपालन विभाग के अधिकारी को उनकी टीम के साथ गौशाला में वास्तविकता जानने के लिए भेजा |

solan cow

अधिकारी ने प्रारम्भिक जांच के बाद जो ऐसे तथ्य मीडिया के समक्ष रखे जिसे सुन कर हमारे पैरों तले भी ज़मीन खिसक गई | उन्होंने बताया कि गौशाला में गायों के साथ बेबेद बर्बरता पूर्वक बर्ताव किया जाता था उन्हें तिलतिल कर मरने पर मजबूर किया जाता था |

 solan cow

जो गायें मृत हो जाया करती थी उन्हें संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की इच्छा के विरुद्ध  खिंचवा कर  खुले में फिंकवा दिया जाता था | अधिक जानकारी देते हुए पशु पालन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने जब गौशाला में गायों के स्वास्थ्य की जांच की तो ज़्यादातर गायें भूखी थी |

solan cow

जिन्हें सूखी तूड़ी ही दी जा रही थी यही नहीं गायों को जितनी तूड़ी दी जानी चाहिए थी वह नहीं दी जा रही थी और हद तो यह है कि कभी कभी तो सूखी तूड़ी भी गायों को उपलब्ध नहीं करवाई गई | जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जो गाय लम्बे समय तक बीमार रहती थी उसे ज़हर दे कर मार दिया जाता था

solan cow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *