ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर की महिला को आखिरकार इंसाफ मिल ही गया। महिला सरपंच का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद का सजा सुना दी है। साथ ही दोषी पर 21 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
बता दें, गांव के ही रणजीत उर्फ राणा ने महिला सरपंच का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। करीब दो साल तक कोर्ट में सुनवाई चलने के बाद महिला सरपंच को इंसाफ मिला है। एडिशनल सेशन जज डॉ. अब्दुल माजिद की कोर्ट ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार दिया।
18 मार्च 2017 को सदर जगाधरी पुलिस से रेप पीड़िता के पति ने शिकायत की थी कि, घटना वाली रात को वे अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान बच्चे की रोने की आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई। कमरे में देखा तो उसकी पत्नी वहां नहीं थी। इसके बाद महिला सरपंच के पति ने गांव के ही रणजीत पर अपनी पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया था।


