ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रोहतक से ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहित दंपत्ति की तेजधार से निर्मम हत्या कर दी गई जिस कारण इस मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि नवविवाहित ने दंपत्ति ने इंटर कॉस्ट प्रेम विवाह करवाया हुआ था। इनकी हत्या के पीछे का यही कारण होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवो को कब्जे में कर लिया है और मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस परिजनों से पुछताछ कर रही है।

