पति-पत्नी की दबंगई: पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, तो मीडिया के साथ मारपीट कर तोड़ा कैमरा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:गुरुग्राम में एक दंपत्ति ने पहले तो रेड लाइट जंप की, जब पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका, तो अपनी गलती मानने के बजाये दोनों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:गुरुग्राम में एक दंपत्ति ने पहले तो रेड लाइट जंप की, जब पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका, तो अपनी गलती मानने के बजाये दोनों पति-पत्नी ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की और फिर मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट कर उनका कैमार भी तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सोहना रोड स्थित एक रेड लाइट जंप करने पर पुलिसकर्मी ने होंडा सिटी गाड़ी को रुकने का इशारा किया था। जिसके बाद गाड़ी तो रोकी गई, लेकिन जब चालान देने की बात कही गई, तो गाड़ी में पीछे बैठी पत्नी चालक की सिट पर बैठ गई और पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इतने में बाकि खड़े पुलिस वालों ने कार के आगे अपनी राइटर लगा दी, जिससे कार रुक गई।

पुलिसकर्मियों ने जब दंपत्ति से गाड़ी के कागजात मांगे, तो महिला उनके साथ बदतमीजी करने लगी। इतने में मीडिया वहां पहुंच गई और कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड करने लगी, तो दोनों ने पुलिसकर्मियों सहित मीडिया के लोगों के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *