Panipat Couple Jumps into Canal:
पानीपत में एक कारोबारी ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी के साथ सिवाह नहर पुल के पास नहर में छलांग लगा दी। दोनों असंध स्थित अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर नहर किनारे पहुंचे थे। दोनों को नहर में डूबता देख राहगीरों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इसराना भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नहर में दोनों की तलाश की जा रही है।
राइस मिलर और आढ़त की दुकान
जानकारी के अनुसार, इनकी पहचान असंध निवासी मुरारी लाल गोयल (60) अपनी 56 वर्षीय पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे। मुरारी लाल गोयल बड़े कारोबारी हैं। वो राइस मिलर होने के साथ उनकी आढ़त की दुकान भी है। एक फैक्ट्री भी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपती ने पहले अपनी स्कूटी को किनारे पर खड़ा किया, अपनी चप्पलें स्कूटी पर ही उतारकर रखीं और फिर अचानक दोनों ने नहर में छलांग लगा दी।
किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी
कारोबारी के परिजन ने बताया कि सुबह जब मुरारी लाल के बच्चे मॉर्निंग वॉक के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि घर में स्कूटी नहीं खड़ी है। इसके बाद घर में मम्मी पापा भी नहीं मिले। तब उन दोनों की तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद सूचना मिली कि उनकी स्कूटी पानीपत में नहर किनारे खड़ी है। सूचना मिलने पानीपत नहर पर पहुंचे बच्चों ने बताया कि माता-पिता के घर से निकलने और यहां पहुंचने तक की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। न ही दोनों में किसी प्रकार की कोई परेशानी चल रही थी। व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है।
मौके पर पंहुची पुलिस
घटना के बारे में जानकारी देते हुए इसराना थाना के SHO हरिराम ने बताया कि सुबह हमें सूचना मिली थी कि एक आदमी और औरत नहर में डूब गए हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 गाड़ी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां आने के बाद पता लगा कि ये असंध के रहने वाले पति-पत्नी हैं। जो कि अपनी स्कूटी पर सवार हो कर आए थे।
अन्य ख़बरें जानें-
RTA Shaheed Bhagat Singh Nagar: SBS में 152 वाहनों पर ₹37 लाख से अधिक का जुर्माना
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



