REWARI में दंपत्ति ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी

रेवाड़ी , 19 जुलाई रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव राजपुरा आलमगीरी में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक दंपति ने फंदा…

REWARI
रेवाड़ी , 19 जुलाई

रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव राजपुरा आलमगीरी में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक दंपति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भिजवाया।

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अशोक कुमार और उनकी 48 वर्षीय पत्नी नीलम के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में छत पर लगे हुक से चुन्नी के सहारे फंदे पर लटके मिले। धारूहेड़ा थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य नीचे रहते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बेटा ड्यूटी से घर लौटने के बाद माता-पिता से मिलने ऊपर कमरे में गया। कमरे में अंधेरा होने पर उसने लाइट जलाई तो दोनों फंदे से लटके मिले। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार मृतक अशोक कुमार मजदूरी का कार्य करते थे। परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। घटनास्थल की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। वहीं, परिजनों ने भी आत्महत्या के पीछे किसी स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 अन्य खबरें जानें –

IND vs ENG : लॉर्ड्स के मैदान पर 22 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी भारतीय टीम, इंग्लैंड से निर्णायक मुकाबला आज, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *