ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGMA ने कोरोना वायरस की फैलती महामारी को लेकर एहतियातन चीन जाने वाले या फिर चीन से आने वाले सभी विदेशियों के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। DGMA ने इस बात का आदेश भी जारी करते हुए कहा कि,जो 15 जनवरी 2020 को या उसके बाद चीन गए हैं, उन सभी लोगों को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। DGMA की तरफ से जारी आदेश में कहा गया, कि जो विदेशी 15 जनवरी, 2020 या उसके बाद चीन गए हैं उन्हें भारत-नेपाल, भारत-भूटान, भारत-बांग्लादेश और भारत-म्यांमार समेत किसी भी हवाई, भूमि, बंदरगाह या भारत की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। है।
चीन से लौटा छात्र अस्पताल में भर्ती
वहीं बिहार में चीन से लौटे छात्र को कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज के तौर पर गया के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए डाँक्टर ने बताय कि छात्र को सर्दी और खांसी है, इसलिए उसे एहतियात बरतते हुए आसोलेशन वार्ड में रखा है।
कोरोनावायरस ने सार्स को छोड़ा पीछे
इससे पहले चीन में फैले कोरानावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण हुई मौतों से अधिक हो गया है। सार्स वायरस 2003 में फैला था और सार्स वायरस के कारण 774 लोगों की जान गई थी।
कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 811 पर पहुंच गई है। साथ ही वायरस के 34,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां पर कोरोना वायरस ने बेहद खतरनाक रुप ले लिया है।चीन के वुहान शहर में सड़क पर लोगों के शव मिल रहे हैं। वही अब चीन की मुशिकलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
क्या है कोरोना वायरस
बतादें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।
जानिए क्या है इसका इलाज
फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं। अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।
बचने के उपाय
कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।



