सुखपाल खैरा की कन्वेशन में दो बड़े विधायकों ने किया बायकॉट- सूत्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है जिस कारण विरोधी पार्टी के नेता भी निशाना साधने से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है जिस कारण विरोधी पार्टी के नेता भी निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे है। बता दें कि आप पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा ने दो अगस्त को बठिंडा में कन्वेशन रखी थी।

Sukhpal Singh Khaira

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस कन्वेशन का दो विधायकों ने बायकाट कर दिया है। कहा जा रहा है कि तलवंडी साबो से एमएलए बलजिंदर कौर और कोटकपुरा से एमएलए कुलतार सिंह संधवा ने इस कन्वेशन का बायकाट कर दिया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इन दोनों विधायकों का कहना है कि वो पार्टी के द्वारा किए गए फैसले का समर्थन करते है और ये कन्वेशन पार्टी की तरफ से नहीं की जा रही है जिस कारण वो इस में जाना जरूरी नहीं समझते है।

Sukhpal Khaira

इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि पार्टी के इस फैसले पर सवाल पुछने वालों को ये पता होना चाहिए कि वो सभी विधायक भी पार्टी की वजह से ही है। वहीं दूसरे तरफ सुखपाल खैरा  का समर्थन करने वाले विधायकों का कहना है कि ये कन्वेशन काफी महत्वपूर्ण है। क्योकि वो पार्टी के साथ लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना चाहते है। अब देखना होगा कि दो अगस्त को होने वाले कन्वेशन में कौन सुखपाल खैरा का साथ छोड़ते है और कौन सुखपाल खैरा का साथ निभाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *