गोलगप्पों पर लगा बैन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कहा ये भी जाता है कि  लड़कियों का ये फेवरेट फास्ट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कहा ये भी जाता है कि  लड़कियों का ये फेवरेट फास्ट फूड होता है। हर किसी को अपने मनपसंद पानी के साथ गोलगप्पों को खाना काफी पसंद होता है। अगर गोलगप्पों पर बैन लगा जाए। तो क्या होगा उन लोगों का जो गोलगप्पों के दीवाने है। बता दें कि गुजरात के बडोदरा में महानगर पालिका ने गोलगप्पों पर पाबंदी लगा दी है।

golgappa

नगरपालिका कहना है कि गोलगप्पे बनाने वाले साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते है जिस कारण इसके पानी के कारण कई तरह की बीमारियां फैल रही है और लोग बीमार हो रहे है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग ने गोलगप्पों के व्यापार को बंद कर दिया है। कहा ये भी जा रहा है जब तक स्थिति पर काबू नहीं पा लिया जाता तब तक इस पर पाबंदी लगी रहेंगी।

golgappa

गौरतलब है कि वडोदरा में इस पर गोलगप्पे बेचने वालों को नोटिस भी भेज दिया है | इस पर ये भी कहा गया है कि जब तक पानी के साथ फैलने वाली बीमारियों पर काबू नहीं पाया गया तब तक गोलगप्पों के व्यापारियों पर पाबंदी लगी रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *