RADAUR में लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन को किया प्रभावित , लोगों के घरों से टपकने लगा पानी , हादसे का बना हुआ है खतरा

रादौर 10 जुलाई यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।…

रादौर

रादौर 10 जुलाई

यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते कई पक्के मकानों में भी पानी टपकने लगा है, जबकि कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के सामने मकान ढहने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और स्कूल जाने वाले बच्चों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब लगातार हो रही बारिश परेशानी का कारण बन गई है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जलापूर्ति विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद कई सड़कों की सही मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण सड़कें धंस रही हैं और हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, निचले क्षेत्रों में घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार लगातार भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

अन्य खबरेें जानें  

CHANDIGARH में किसानों ने किया विरोघ प्रदर्शन ,भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और लैंड पूलिंग नीति के विरोध में निकाला रोष मार्च , भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *