कुरुक्षेत्र 10 जुलाई
कुरुक्षेत्र जिले के मिर्जापुर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक और एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई तो पुलिस की टीम ने पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को नहर से बाहर निकाल लिया। वहीं नहर में गिरी कार की तलाश लगातार जारी है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और कार को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अन्य खबरेें जानें –




