हवलदार बलजीत का आज होगा अंतिम संस्कार, पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के गांव डिंगर माजरा का 50 राष्ट्रीय राईफल में हवलदार के पद पर तैनात 35 वर्षीय जवान बलजीत सिंह पुत्र किशनचंद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के गांव डिंगर माजरा का 50 राष्ट्रीय राईफल में हवलदार के पद पर तैनात 35 वर्षीय जवान बलजीत सिंह पुत्र किशनचंद श्रीनगर के पुलवामा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए | सैनिक बलजीत सिंह के शहीद होने के सूचना जैसे ही पैतृक गांव पहुंची तो गांव स्तब्ध रह गया | रात करीब को 2.30 बजे उनकी सेना के जवानों को पुलावामा के पास तीन आतंकवादियों के घुसे होने की सूचना मिली |

जिसके बाद वह अपने साथी जवानों के साथ आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए पहुंचे | इसी मुठभेड़ में बलजीत ने एक आतंकवादी को फायर कर मार गिराया | लेकिन सामने से आतंकवादियों की फायरिंग में बलजीत सिंह को दो गोली लगी व एक अन्य साथी सिपाही को गोली लगी | जिसके बाद साथी सैनिक तुरंत सेना के अस्पताल दोंनो गोली लगने से घायल जवानों को लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक हवलदार बलजीत व उसका दूसरा साथी सिपाही शहीद हो चुके थे |

Watch Video

https://youtu.be/1W3omljs_7c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *