कांग्रेस कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान समर्थकों का ऐलान, हुड्डा के ही नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रोहतक में आज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने समर्थकों के साथ रैली की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रोहतक में आज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने समर्थकों के साथ रैली की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर कादयान ने कहा कि हुड्डा किसी व्यक्ति का नाम नहीं, बल्कि एक संस्था है।

 

उन्होंने कहा कि हुड्डा ने जनता के लिए संघर्ष किया है और आज हुड्डा के संघर्ष का सामथ देने का समय आ गया है। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव हुड्डा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 18 अगस्त को होने वाली रैली मनोहर सरकार को हटाने का काम करेगी। उन्होंने एक नारा भी दिया ‘भाजपा सरकार एक धोखा है, हरियाणा बचा लो मौका है’।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। एक तरफ जहां प्रदेश को कर्ज में डुबोने का काम किया है, तो दूसरी ओर अपराध को दलदल में धकेलने का काम किया है। हुड्डा ने बताया कि महापरिवर्तन रैली को पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेत्तव में किया जाएगा। जिस पर सभी ने सहमति भी जताई।

वहीं, कुलदीप शर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान हुड्डा के हाथ होती, तो आज लोकसभा चुनावों के नतीजे अलग ही होते। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को भूपेंंद्र हुड्डा के नेतृत्व में चंडीगढ़ एक्सप्रेस चलेगी, जो इसमें चढ़ गयां वही चंडीगढ़ पहुंचेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *