1 महीने से धरने पर बैठे किसान की मौत, प्रशासन फिर भी नहीं ले रहा सूध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चरखी दादरी की ढाणी फोगाट गांव में पिछले एक महीने से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार की तरफ से अधिग्रहित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चरखी दादरी की ढाणी फोगाट गांव में पिछले एक महीने से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार की तरफ से अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से किसान धरने पर हैं। इसी धरने में बीते शनिवार को एक किसान की मौत हो गई, जिसके बाद धरने पर बैठे सभी किसान आक्रोशित हो उठे हैं।
protest

दरअसल किसानों की मांग है कि सरकार ने नेशनल हाईवे 152डी के लिए जो उनकी जमीनें अधिग्रहित की हैं, उसका वाजिब मुआवजा जल्द से जल्द उन्हें दिया जाए। अभी तक जमीन का मुआवजा नहीं मिलने और धरने के दौरान किसान की मौत से गुस्साए किसानों ने अब सरकार को सीधे चेतावनी दे दी है।

farmer

उनका कहना है कि मृतक किसान का तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता। किसानों ने मृतक किसान रामअवतार के परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता के लिए राशि उपलब्ध करवाने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *