ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बयानबाजी का दौर तूल पकड़ रहा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव बहुमत के साथ जीतेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने अपने शासनकाल में कोई काम नहीं किया और लोग काम के आधार पर वोट देते हैं।
चंडीगढ़ आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुड्डा ने कहा कि, मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता 75 प्लस का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जमीनी हकीकत उन्हें पता नहीं है।

खट्टर सरकार पर साधा निशाना
खट्टर सरकार को निशाने पर लेते हुए हुड्डा ने कहा कि,सरकार हरियाणा लोकसेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभी तक की गई भर्ती पर श्वेत-पत्र जारी करे। राज्य के लोगों को यह बताया जाए कि, ग्रुप-डी में कुल कितने युवाओं का चयन हुआ था और अभी तक उनमें से कितनों ने ज्वाइन किया है।

