ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को एक साथ लेकर परिवर्तन बस यात्रा बुधवार को हिसार पहुंची | इस यात्रा में प्रदेश के सभी बड़े नेता एक साथ कांग्रेस की एकता का परिचय देते हुए जुटने की कोशिश में लगे हैं | हालांकि कांग्रेस की ओर से एकजुटता के तमाम दावे किए जा रहे हैं | लेकिन काफी समय से कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूरी बनाने वाले पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने अपने गृह जिले में भी इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी |
कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार का कोई सदस्य इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचा | गौरतलब है कि कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई दोनों ही हिसार जिले की विधानसभा से विधायक है | लगातार उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं | वहीं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वो इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहेंगे | गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारी सोच और भाजपा की सोच में जमीन आसमान का फर्क है | उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी की सोच रखने वाले लोग हैं और भाजपा के लोग नथुराम गोडसे की सोच से इत्तेफाक रखते हैं |
Watch Video
