Congress stages a unique protest in Solan: भैंस के आगे बीन बजाकर मोदी सरकार के खिलाफ किया अनोखा विरोध

सोलन, 24 सितंबर हिमाचल प्रभारी व AICC महासचिव ने वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन द्वारा  शहर के मुरारी मार्केट में विशाल आम सभा का…

सोलन

सोलन, 24 सितंबर

हिमाचल प्रभारी व AICC महासचिव ने वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन द्वारा  शहर के मुरारी मार्केट में विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। “आगाज“ नाम से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में AICC की महासचिव और हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, AICC सचिव और हिमाचल प्रदेश के सहप्रभारी विदित चौधरी,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार समेत स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।कांग्रेस ने सोलन से विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी शंखनाद शुरू कर दिया है।

कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन

सोलन में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने मोदी सरकार के रूप में भैंस के आगे बीन बजा कर अपनी बात रखी। इस दौरान हज़ारों कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।AICC महासचिव और हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले OPS देने का वादा अपना पूरा किया है, किसानों को मिलने वाले दूध के रेट बढ़ाए गए हैं। वहीं विभिन्न तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है।

12 साल से मोदी सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं

उन्होंने कहा कि उनका कार्य सरकार और संगठन में तालमेल बनाने का है और इसके लिए उन्होंने पहले भी काम किया है और वह अभी भी काम करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने और चुनाव में मजबूती के साथ भाजपा के साथ लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार रूप में भैंस के आगे बीन बजाकर कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन किया है क्योंकि 12 सालों से मोदी सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जन आंदोलन के रूप में देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे।

अन्य खबरें जानें –

BJP protests in Shimla: कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोला हमला, सरकार को बताया नाकाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *