BJP protests in Shimla: कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोला हमला, सरकार को बताया नाकाम

शिमला, 24 सितंबर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में BJP के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ संयुक्त रूप से प्रदर्शन…

शिमला

शिमला, 24 सितंबर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में BJP के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। भाजपा ने सरकार से पानी, सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई, तहबाजारी और रोजगार के मुद्दों पर जवाब मांगा और चार साल के कार्यकाल में विकास ठप्प होने के आरोप लगाए।

केशव चौहान ने कहा- सरकार हर मोर्चे पर फेल

इस दौरान शिमला जिला BJP अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों की वजह से शिमला शहर आज बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है। चाहे ट्रैफिक की समस्या हो, सड़कों के गड्ढों की बात हो, बिजली-पानी या स्वास्थ्य सुविधाओं की बात हो, हर मोर्चे पर सरकार फेल है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पता ही नहीं चलता गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे हैं।

BJP ने सरकार को घेरा

एंबुलेंस का अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और ट्रैफिक जाम के कारण आम जनता और पर्यटकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है।उन्होंने शहर में 24×7 पानी योजना को लेकर भी सरकार को घेरा। इसके अलावा IGMC से कार्डियो डिपार्टमेंट को शिफ्ट करने, KNH में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और वेंडर्स के लिए ठोस नीति न बना पाने को लेकर भी भाजपा ने सरकार पर हमला बोला। शिमला शहर में लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं विधायक मंत्री विदेशों के दौरों में मग्न है।

अन्य खबरें जानें –

Horrific bike accident in Hansi: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से 3 युवकों की मौके पर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *