Congress stages a massive protest in Panchkula: सेक्टर17 निर्वाचन आयोग पर प्रदर्शन, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

पंचकूला, 8 अक्टूबर हरियाणा में कांग्रेस पार्टी आज ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन…

पंचकूला

पंचकूला, 8 अक्टूबर

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी आज ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरानद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सेक्टर17 में स्थित हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पंहुचें।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि मतदाता अधिकार, चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता लाई जाए। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि SIR मतदाता सूचियों में बदलाव किए जा रहे हैं।

पुलिस ने की बैरिकेडिंग

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आयोग के दफ्तर में पहुंचने के लिए रास्त में बैरिकेडिंग कर रोका। जिसकों लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता सडक पर बैठ गए और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने CEC के पुतले को जूते भी मारे।

राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त ने संभाली कमान

पंचकूला में इस प्रदर्शन की कमान कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने संभाली। प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। हरियाणा कांग्रेस पार्टी ने राज्य के सभी जिलों में आज प्रदर्शन का आह्वान किया है।पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

अन्य खबरें जानें-

Karnal Grain Market में धान बिक्री में हेराफेरी, किसान बोले- डिजिटल की जगह पुराने कांटे से हो रही खरीद

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *