यमुनानगर , 22 जुलाई
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार एवं कार्यकर्ताओं ,विद्यार्थियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में आज यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन दिया किया और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष नर पाल सिंह गुर्जर ने कहा कि सरकार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया, प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया, इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की। वहीं कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया।
अन्य खबरें जानें –

