कांग्रेस की रैली में पैसों से जुटी भीड़, रैली के बाद मजदूरों को नहीं दी गई दिहाड़ी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजनीतिक रैलियों में पैसों से भीड़ जुटाने के आरोप पहले से ही लगते रहे हैं लेकिन इस बार रैली में शामिल हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजनीतिक रैलियों में पैसों से भीड़ जुटाने के आरोप पहले से ही लगते रहे हैं लेकिन इस बार रैली में शामिल हुए दिहाड़ी मजदूरों ने इसका खुलासा किया है ऐसा उस समय हुआ जब 50 से 60 की गिनती में मजदूर बल्लभगढ़ के सदर थाने में पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी की फरीदाबाद सेक्टर 12 में हुई कांग्रेस की रैली में उन्हें 200 की दिहाड़ी पर शामिल होने के लिए ले जाया गया था |

जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पहुंचे हुए थे | रैली खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपना मेहनताना मांगा तो उन्हें वहां से भगा दिया गया | वहीं दिहाड़ी मजदूरों को रैली में ले जाने वाले ठेकेदार से बात करने की कोशिश की तो बाइक पर भागते हुए नजर आए उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *