दिल्ली, 25 सितंबर
देशभर में SIR को लेकर सियासत गरमा चुकी है।कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए सभी फैंसलों और वोटर लिस्टों में हुए बदलावों को लेकर स्वतंत्र समीक्षा की मांग कर रही है।
जम्मू-कश्मीर विधानभा में हंगामा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर सदन में विरोध प्रदर्शन किया और बैनर लहराए।
कांग्रेस महासचिव ने की गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस महासचिव K. C. वेणुगोपाल ने कहा कि लोकतंत्र के खिलाफ और देश विरोधी कार्यों के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार कर लेना चाहिए। K. C. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा तब तक उन्हे उनके पद से हटाया नहीं जाता और गिरफ्तार नहीं किया जाता।राहुल गांधी भी बीते कल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं।
संसद में महाभियोग लाएगी कांग्रेस
कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का प्रस्ताव को लेकर आएगी।जिसे पार्टी जल्द ही दो हफ्तों के अंदर संसद में पेश कर सकती है। इसके लिए पार्टी विपक्ष की अन्य पार्टियों से भी संपर्क कर रही है।
CJP ने भी दिया 48 घंटों का अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी ने भी SIR के मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते तो 2 अक्तूबर को देशभर में आंदोलन किया जाएगा।उन्होने आरोप लगाया है कि SIR के चलते देश के 13 करोड़ मतदाता अपने वोट देने का अधिकार खो चुके हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर
SIR के खिलाफ बॉम्बे की हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं।जिसमें SIR की संवैधानिक वैधता, प्रक्रिया और लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR से जुड़े 14 आदेश जारी किए। इन आदेशों को रद्द करने और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
अन्य खबरें जानें –



