ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ जहां बीजेपी 75 प्लस का लक्षय लेकर चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लोकसभा में मिली करारी हार के जख्म से अभी तक उभर नहीं पाई है। लिहाजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ये जरुर मानते हैं कि, लोकसभा में मिली हार का कारण है, कांग्रेस संगठन का कमजोर होना।
हुड्डा का कहना है कि, लोकसभा का चुनाव प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ नहीं लड़ पाई। जिसके लिए उन्होंने संगठन में बदलाव को लेकर हाईकमान को प्रस्ताव भेजा है, जिसपर फैसला हाईकमान को लेना है।
हुड्डा का कहना है कि, 18 अगस्त को रोहतक में कांग्रेस परिवर्तन रैली करने जा रही है, जिसमें सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जायेगा।


