ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC का देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है तमाम बीजेपी विरोधी पार्टियां इस का विरोध कर रहीं है।
तो दूसरी तरफ केरल में कांग्रेस पार्टी CAA और NRC के विरोध में आज एक रैली निकाल रही है। कांग्रेस का मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होगा जो केरल राजभवन से शुरू होगा। तो वहीं केरल कांग्रेस के मार्च की अगुवाई कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, मुल्लापल्ली रामचंद्रन करेंगे।
बतादें आज कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस भी है, इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंची और झंड़ा फहराया। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ पार्टी के बड़े नेता भी मौजूद थे।


