ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बयानबाजी और आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में लिविंग इंडिया न्यूज से बातचीत के दौरान नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ चुके राजबीर सिंधु ने वर्तमान विधायक और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू पर कई आरोप लगाए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में 75 पार का लक्ष्य लेकर चल रही है। लेकिन कथनी और करनी में कापी फर्क होता है।
देखें वीडियो..
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/527598931326017/
आगे कहा कि, बीजेपी ने जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है। लोगों की समस्या सुनने की बजाय कैप्टन अभिमन्यू उन्हें डराकर भगा देेते हैं, लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। बातों ही बातों में कांग्रेस नेता ने देश में चल रही आर्थिक मंदी पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। दरअसल, कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की तरफ से कैप्टन अभिमन्यू और कांग्रेस की तरफ से राजबीर सिंधू आमने-सामने होंगे।
