ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में गुटों में बंटी कांग्रेस को इकट्ठा करने के मकसद से कांग्रेस हाई कमान ने परिवर्तन बस यात्रा की शुरूआत की है।
बता दें कि गुरुग्राम से हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में शुरू हुई इस परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, सीएलपी नेता किरण चौधरी के अलावा कई दिग्गज नेता शामिल हुए है।
गौरतलब है कि परिवर्तन बस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता इकट्ठे होकर 10 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और इस बस यात्रा का समापन 31 मार्च को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में होगा।



