COMMONWEALTH GAMES 2026: पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में 10 मेडल

स्काटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की पैरा…

कॉमनवेल्थ गेम्स

स्काटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की पैरा शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। पैरा शॉट पुट में ही शिल्पा के. शायला ने 7.26 मीटर का थ्रो कर  ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

सर्वेश कुशारे ने जीता सिल्वर मेडल

भारत के लिए पुरुष हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने काउंटबैक के आधार पर गोल्ड और इंग्लैंड के किमानी जैक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। सर्वेश हाल ही में मोनाको डायमंड लीग में 2.26 मीटर की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे और डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जंपर बने थे।

वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल

वेटलिफ्टिंग के पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग में अजय बाबू वल्लुरी ने कुल 330 किलोग्राम (149+181) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। वह गोल्ड से केवल 1 किलोग्राम पीछे रहे। मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने 331 किलोग्राम के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

बिंदियारानी देवी का ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा

महिला 58 किलोग्राम वर्ग में बिंदियारानी देवी ने कुल 199 किलोग्राम (87+112) वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह उनका लगातार दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स पदक है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में सिल्वर जीता था। इस स्पर्धा में नाइजीरिया की रफियातु फोलाशाडे लावल ने 229 किलोग्राम वजन उठाकर गेम्स और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता।

ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल

महिला 53 किलोग्राम वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलोग्राम (88+111) वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम वजन उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया, जबकि नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने 206 किलोग्राम के साथ गोल्ड मेडल जीता।

इन शानदार प्रदर्शनों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है और टीम पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 26 गोल्ड सहित कुल 59 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

 अन्य खबरें जानें  –

NEET पेपर लीक पर आज संसद में होगी चर्चा, परीक्षा सुधार विधेयक पर विपक्ष की बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *