ग्लासगो, 31 जुलाई
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अब भारत के कुल 17 पदकों में 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पदक तालिका में भारत 10वें स्थान पर बना हुआ है।
लवप्रीत ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड
पुरुषों की 110 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में लवप्रीत सिंह ने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाया। स्नैच में 176 किलोग्राम के साथ लवप्रीत ने कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया।
मां बनने के बाद सीमा की दमदार वापसी
महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 27 वर्षीय सीमा ने 58.65 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह दूरी उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। इसके बाद चौथे, पांचवें और छठे प्रयास में वह फाउल कर गईं, लेकिन तीसरे प्रयास का प्रदर्शन वें पोडियम तक पहुंचने में सफल रही।
जैवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। जिसका फाइनल मुकाबला शुक्रवार रात को होगा।
अन्य खबरे जानें-


