Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है. मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क हो गया है.इसके साथ ही पंजाब का फरीदकोट सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.4 डिग्री रहा. चंडीगढ़ में भी तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया.(Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक पंजाब (Punjab weather news) और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. इन दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी और 2 डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा दिन के अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी.
अक्टूबर के मध्य से राज्य का मौसम भी बिगड़ने लगा है. शनिवार सुबह तक ज्यादातर शहरों में प्रदूषण का स्तर 100 AQI से ऊपर पाया गया. प्रदूषण बोर्ड ने इसे पीली श्रेणी में रखा है और यह सांस की समस्या, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है.
हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 23.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.61 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



