Aaj ka rashifal: दशहरा के दिन कुंभ-वृष वाले लेनदेन में दिखाएं सावधानी, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)-  अधिकारियों से सहजता संपर्क बढ़ाएंगे. कामकाजी संबंधों में शुभता बढ़ेगी. करियर कारोबार में इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. प्रबंधकीय विषयों को पूरा करेंगे. सबको…

मेष(Aries Horoscope)-  अधिकारियों से सहजता संपर्क बढ़ाएंगे. कामकाजी संबंधों में शुभता बढ़ेगी. करियर कारोबार में इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. प्रबंधकीय विषयों को पूरा करेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. तेजी से आगे बढ़ने का भाव रहेगा. पैतृक मामलों मे सुधार तेज होगा. सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे.

वृष(Taurus Horoscope)-  भाग्य की बुलंदी से कार्य सधेंगे. सभी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परिस्थितियों में तेज सुधार के संकेत बने रहेंगे. कार्य अवरोध स्वतः दूर होंगे. धार्मिक गतिविधियों से प्रमुखता जुड़ सकते हैं. लाभ की प्रबलता बनी रहेगी. बंधु बांधवों से सहयोग रहेगा. पुण्यार्जन बढ़ेगा.

मिथुन(Gemini Horoscope)- कार्यक्षेत्र में उतावली व जल्दबाजी से बचें. लंबित योजनाओं में धैर्य से काम लें. परिजनों का साथ सहयोग बना रहेगा. दबाव में समझौते नहीं करें. आपसी समन्वय बनाए रखें. संतुलिग ढंग से आगे बढ़ें. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे.

कर्क(Cancer Horoscope)- संस्था और प्रबंधन के नेतृत्व के प्रयासों में गति आएगी. लाभ प्रभाव बेहतर बनाए रखेंगे. भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे. विभिन्न विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी. दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. कार्ययोजनाएं लक्ष्य पाएंगी. उपलब्धियां उत्साहित रखेंगी. साझीदारी में सफलता मिलेगी.

सिंह(Leo Horoscope)- समय पर कार्य पूरे करने की कोशिश बढ़ाएंगे. सेवा व्यवसाय एवं पेशेवरता पर जोर देंगे. कामकाजी प्रयासों पर फोकस रखेंगे. नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. संबंधों को मजबूती मिलेगी. कार्मिक विषयों में गति आएगी. सफेदपोष ठगों से बचाव रखेंगे. विनम्रता बनाए रहें. जोखिम न लें.

कन्या(Virgo Horoscope)- विभिन्न क्षेत्रों में मित्रों व परिजनों की मदद मिलेगी. लाभ की अच्छी संभावना बनी रहेगी. शिक्षा संवार पाएगी. व्यक्तिगत प्रयासों में उत्साह से भरे रहेंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. कला कौशल से जगह बनाएंगे. समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे. अनुसरण बढ़ाएंगे. नवीनता पर जोर देंगे

तुला(Libra Horoscope)- पारिवारिक विषयों में सहज रहें. निजी उपलब्धियों पर फोकस बढ़ेगा. जनसंपर्क का लाभ मिलेगा. व्यापार बेहतर बना रहेगा. जिद जल्दबाजी से बचें. सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा. भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी. निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे. गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे. रुटीन सम्हलेगा.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)-  सामाजिक संवाद में पहल बनाए रखेंगे.  विषयों में अंकुश बढ़ाएंगे. करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे. प्रबंधन के कार्य सधेगे. अनुशासन बढ़ाएंगे. परिवार में हर्ष उत्साह रहेगा. संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे. जानकारी जुटाने पर जोर रहेगा. बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी

धनु(Sagittarius Horoscope)- घर परिवार में प्रेम स्नेह और सामन्जस्यता बनाए रखेंगे. आनंदमय वातावरण बना रहेगा. अतिथि आगमन संभव है. योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. वचन बनाए रखेगे. परिवार के साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे. भव्यता बनाए रखेंगे. जीवनस्तर संवार पर रहेगा.

मकर (Capricorn  Horoscope)- तेजी से परिणाम पक्ष बनेंगे. रचनात्मक कार्यों को गति देंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. श्रेष्ठता पर जोर बढ़ाएंगे. निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा. सृजन कार्यों से जुड़ेंगे. इच्छित जगह बनाएं रखेंगे. बड़ी सोच रखेंगे. कलात्मक समझ बढ़ेगी.

कुंभ(Aquarius Horoscope)- अनुभवियों से सीख सलाह बनाए रखेंगे. न्यायिक फैसलों का सम्मान करेंगे. दूर देश की यात्रा संभव है. सूझबूझ से आगे बढेंगे. गलतियों को अनदेखा न करें. खर्च और निवेश पर ध्यान देंगे. रिश्तों में संवेदनशीलता रहेंगी. सामंजस्यता रखेंगे. प्रलोभन में न आएं. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- आर्थिक लाभ बेहतर बना रहेगा. करियर कारोबार में असरदार रहेंगे. अर्थ व्यापार में अपेक्षित सफलता पाएंगे. आवश्यक विषयोंं को पूरा करेंगे. तेजी का प्रयास रखेंगे. विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. प्रबंधन संवार पाएगा. आर्थिक मामले सकारात्मक होंगे. वचन रखेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *