ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से परेशान है, दिल्ली में लगातार कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है, बतादें आज यानी सोमवार को दिल्ली के लोधी में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.7 डिग्री पर पहुंच गया जिसने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यही नहीं सुबह 6 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से लो विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है। साथ ही कोहरे के चलते ट्रेनों पर भी असर पड़ा है तो 30 ट्रेने देरी से चल रही हैं। पहाड़ों पर तापमान माइनस 20 से माइनस 30 डिग्री न्यूनतम है, कश्मीर और हिमाचल में भीषण बर्फबारी हो रही है।
कोहरे के कारण हुआ एक्सिडेंट
वहीं दिल्ली के ग्रेटर नोएडा में रात के वक्त कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।


