ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा सीएमओ के खिलाफ जमानती वारंट जारी किये गये हैं। सीजेएम कोर्ट की तरफ से ये वारंट जारी किये गये हैं। मामला जनवरी 2018 का है, जब सर्कूलर रोड स्थित गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी के दौरान भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश किया गया था।
इस दौरान टीम ने तीन युवकों को भ्रूण जांच के लिए 30 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। बुधाराम के खिलाफ जमानती वारंट, केस से जुड़े दस्तावेज कोर्ट के सामने पेश नहीं करने पर किया गया है।

