ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में CAA पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोष्ठी का उद्घाटन किया।
CAA को लेकर प्रियंका,अखिलेश पर निशान
इस दौरान सीएम ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का विरोध करने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस को देश के विभाजन का प्रायश्चित करने का एक मौका मिला था। लेकिन उनकी एक नेत्री बवालियों के बीच फोटो सेशन कराने पहुंच गईं।
कांग्रेस ने देश में सीएए पर गलतफहमी फैलाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, कई पार्टी के मुखिया कहते हैं कि नेशनल पापुलेशन रजिस्टर यानी NPR का फार्म नहीं भरेंगे। NRC आया तो कोई जानकारी नहीं देंगे। CAA के विरोध में जो लोग जेल में बंद हैं उन्हें अखिलेश और प्रियंका पेंशन देने की बात करते हैं, पेंशन की रकम क्या उनके बाप, दादा ने कमा कर रखी है जो खैरात में बाटेंगे। कांग्रेस ने सीएए पर गलतफहमी फैलाई है।

