ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 10 साल बाद 15 अगस्त को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह लुधियाना में तिरंगा लहराएंगे | सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गई है | वहीं सीएम के आगमन पर शहर को सजाने का बंदोबस्त किया गया है | गेट एंट्री को लेकर भी तैयारियां की गई है | किस गेट से लोगों की एंट्री होगी इसके लिए भी पूरी तरह एंट्री पास दिए जाएंगे |
कार्यक्रम के मुताबिक 14 अगस्त शाम 4:00 बजे सीएम कैप्टन लुधियाना के पीएयू में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे | जिसके बाद एक स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन करेंगे, सीएम शाम को लुधियाना के इंडस्ट्रियलिस्ट को मिलेंगे और उन्हें पेश आ रही परेशानियों को लेकर विचार विमर्श करेंगे | इसके बाद अगली सुबह 15 अगस्त को तिरंगा लहराएंगे |

