फरीदाबाद में 27 सितंबर को CM करेंगे नशे के खिलाफ मैराथन का शुभारंभ, 70 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

फरीदाबाद,  1 सितंबर फरीदाबाद में 27 सितंबर को नशे के खिलाफ जंग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए विशेष मैराथन का आयोजन किया…

फरीदाबाद

फरीदाबाद,  1 सितंबर

फरीदाबाद में 27 सितंबर को नशे के खिलाफ जंग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए विशेष मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें नियमित व्यायाम व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। मैराथन के माध्यम से आमजन को फिटनेस का संदेश दिया जाएगा।डीसी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक इस मैराथन के लिए 70 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मैराथन में अलग-अलग आयु वर्ग और वर्गों के लिए दौड़ आयोजित की जाएगी।

डीसी आयुष सिन्हा ने अपील की कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती प्रदान करें।मुख्यमंत्री की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

अन्य खबरें जानें –         

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बीमारी का बढ़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *