Pathankot में CM सैनी ने किया स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, बोले- सेवा और संस्कार ही समाज की असली ताकत

पठानकोट, 14 नवंबर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने पंजाब के पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।जहां उन्होनें भारत विकास…

पठानकोट

पठानकोट, 14 नवंबर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने पंजाब के पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।जहां उन्होनें भारत विकास परिषद स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि कार्यक्रम में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्य़मंत्री ने भारत विकास  परिषद की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ संगठन नहीं, ये भारत के संस्कृति और सेवाएं अपने पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण को आगे बढ़ाने वाला मंच है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पठानकोट एक ऐतिहासिक धरती, यह सेवा करने वालों की भूमि सेवा इंसान को इंसान से जोड़ती है। सेवा और संस्कार ही समाज की असली ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति कहती है नर सेवा ही नारायण सेवा। स्वामी विवेकानंद आत्मनिर्भर भारत चाहते थे, उन्होंने सक्षम और शिक्षित लोगों को जोड़ा।

अन्य खबरें जानें-

Major action by DTCP in Gurugram: DLF फेज-2 में चला प्रशासन का बुलडोजर, 22 अवैध संपत्तियां सील

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *