Major action by DTCP in Gurugram: DLF फेज-2 में चला प्रशासन का बुलडोजर, 22 अवैध संपत्तियां सील

गुरुग्राम, 14 नवंबर गुरुग्राम के DLF फेज-2 में DTPE की बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रशासन का बुलोडजर चलाया। क्लिनिक सील करने…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 14 नवंबर

गुरुग्राम के DLF फेज-2 में DTPE की बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रशासन का बुलोडजर चलाया। क्लिनिक सील करने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।इस दौरान लोगों ने अधिकारियों को घेरकर खरी-खुटी भी सुनाई। जिसके चलते अधिकारियों और लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई।

DTPE अमित मधोलिया के नेतृत्व में 22 अवैध संपत्तियों को सील किया गया। इस दौरान लोगों के घरों की बेसमेंट में क्लिनिक चलते दिखे। कईं इमारतों की पूरी मंजिलों ऑफिस और दुकानें और PG निर्धारित अनुमति से अधिक क्षेत्र में संचालित हो रही थी। प्रशासन ने अनुमति से अधिक क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों पर भी कार्रवाई की है।

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी है। प्रशासन ने कहा अगले सप्ताह अन्य ब्लॉकों का  भी निरीक्षण होगा। DLF फेज-2 में अवैध कारोबार पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अन्य खबरें जानें-

कंगना रनौत की पोस्ट पर बढ़ा विवाद, शिमला में FIR दर्ज, पुलिस ने की जांच शुरू

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *