हरियाणा में ऐसे हैं स्कूलों के हाल, फिर खुली CM के दावों की पोल

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा से बीजेपी सरकार ने भले ही देश को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’का संदेश दिया हो, लेकिन हकीकत इससे बिलकुल उल्ट है।…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा से बीजेपी सरकार ने भले ही देश को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’का संदेश दिया हो, लेकिन हकीकत इससे बिलकुल उल्ट है। प्रदेश सरकार यहां के सरकारी स्कूलों में बेटियों को पढ़ाई के लिए पूरी सहुलियतें नहीं दे पा रही है। लिहाजा हर दिन किसी न किसी शहर से बेटियों के स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इस बार रेवाड़ी के सेक्टर 4 स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या स्कूल की छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

haryana schools
छात्राओं की मांग है कि उन्हें यहां हिंदी-संस्कृत पढ़ाने के लिए कोई भी शिक्षक नहीं है, पिछले करीब 4 महीने से छात्राओं की हिंदी और संस्कृत की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्राओं का आरोप है कि, उनकी इस परेशानी का हल करने की बजाए स्कूल के शिक्षक उन्हें दूसरे गांव के स्कूल में जाकर पढ़ाई करने की नसीहत देते हैं और दूसरे गांव में जाकर पढ़ना उनके लिए मुनाासिब नहीं है। छात्राओं के इस प्रदर्शन को लेकर डिप्टी शिक्षा अधिकारी संतोष यादव ने उन्हें आश्वासन दिया है की, आगामी दो दिन में उनकी इस समस्या का समाधान करवा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *