ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने राहुल गांधी के रेप वाले बयान पर निशाना साधते हुए ट्विटर वार किया है। सीएम ने लिखा है कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अपनी ओछी राजनीति का आधार बनाना राहुल गांधी की संकीर्ण मानसिकता और कांग्रेस की विचारधारा को दर्शाता है।जनता द्वारा नकारे जाने पर राहुल गांधी अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं, उन्हें अपने इस शर्मनाक बयान पर क्षमा मांगनी चाहिए।
आपको बता दें कि झारखंड के गोड्डा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी ने कहा था ‘मेक इन इंडिया’ लेकिन आजकल आप जहां कहीं भी दिखते हैं, वह ‘रेप इन इंडिया’ है। उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के विधायक ने एक महिला के साथ बलात्कार किया, फिर वह एक दुर्घटना की शिकार हुई लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा।

