ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया है। बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट पेश किया। एक नई शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री बजट पेश करने के लिए टैब लेकर विधानसभा पहुंचे। ऐसा करके सीएम ने पहले अटैची या थैला लेकर विधानसभा में बजट लाने की पुरानी चली आ रही परंपरा को खत्म किया है। भारत में पहली बार इस तरह बजट पेश किया गया है, जिसने बीजेपी सरकार के डिजिटल इंडिया के नारे को साकार किया है। बजट के जरिये शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण-नगरीय विकास और सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। जहां पिछली बार तरह इस बार भी किसी नए टैक्स की घोषणा नहीं की गई तो वहीं किसानों को बिजली दरों में राहत दी गई है। सबसे पहले नजर दौड़ाते हैं बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार के बजट की बड़ी बातों पर।
ये कहा सीएम मनोहर लाल ने
- खेल क्षेत्र के लिए 394. 09 करोड़ रूपये का प्रावधान 12.83 की बढ़ोतरी
- उद्योग एवं वाणिज्य 349.30 करोड़ रुपए का प्रावधान
- परिवहन के लिए 2307.44 करोड़ का प्रावधान
- पुरातत्व एवं संहग्रलय 119.25 करोड़
- पर्यावरण एवं जलवायु 12.64 करोड़
- खान एवं भूविज्ञान के लिए 111.02 करोड़
- नगर एवं ग्राम आयोजना के लिए 1561.80 करोड़
- पर्यटन एवं संस्कृति के लिए 59.93करोड़
- सैनिक अर्ध सैनिक कल्याण के लिए 142.05 करोड़
- रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल रोकने की कार्ययोजना। 111 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं बनेंगी।
खेती को जोखिम फ्री करने का प्रावधान। - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ के लिए प्रत्येक खंड कार्यालय में बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे। योजना ट्रस्ट मॉडल के रूप में चलेगी। सीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 3 वर्षों में दिए गए मुआवजे का विस्तार से उल्लेख किया।
