सीएम मनोहर लाल का बयान: बिजली पानी की समस्या पर बोले सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के लोगों को फिट रखने और योग के प्रचार के लिए 21 जून को रोहतक में विश्व योग दिवस मनाया जाएगा।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के लोगों को फिट रखने और योग के प्रचार के लिए 21 जून को रोहतक में विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताय की पूरे विश्व मे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है, वहीँ रोहतक में राज्यस्तरीय योग दिवस मनाया जायेगा जिसमे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे।

Khattar

वहीँ मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनावो को लेकर भी कहा की भाजपा ही नही दूसरी पार्टी भी तैयारी में आ गई है, बिजली पानी की समस्या पर कहा हमने जहां जहां पीने के पानी की समस्या है उनका मूल्यांकन कर लिया है और निर्देश दे दिए जहाँ भी दिक्कत है वहाँ पीने का पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। साथ ही सीआरपीएफ के एएसआई रमेश कुमार के शहीद होने पर कहा हमारी शहीद परिवार के साथ पूरी सहानभूति है जो भी सरकारी मदद होगी वह शहीद के परिवार को दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *