पंचकूला को मिली करोड़ों रुपये की मनोहर सौगात, 11961 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चण्डीगढ से रिमोट का बटन दबाकर पंचकूला में करोड़ों रुपए की लागत से कई विकास परियोजनाओं का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चण्डीगढ से रिमोट का बटन दबाकर पंचकूला में करोड़ों रुपए की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया | 11961.38 लाख रुपये के 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करते हुए सीएम ने रविवार के दिन को विकास का रविवार बना दिया |

सीएम ने पंचकुला के अलावा यमुनानगर, जींद, फरीदाबाद, पानीपत, हिसार को भी करोड़ों रुपये की मनोहर सौगातें दी हैं | प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 63 परियोजनाओं का उद्घाटन और 146 का शिलान्यास एक ही दिन में किया हो | इस दौरान अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक और मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहे।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *